नई दिल्ली/कोलकाता: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवक-युवतियों के लिए अच्छी खबर है। देश की मशहूर कंपनी कोल इंडिया अपने यहां ऐसे युवाओं के लिए नौकरी की भरमार लेकर आया है। कंपनी अपने यहां 9,000 लोगों को नौकरी देने जा रहा है। जिनमें से 4,000 पद एक्जीक्यूटिव कैडर के हैं।
आर्थिक सुस्ती के बीच कोल इंडिया युवाओं के लिए यह खुशखबरी लेकर आया है। पिछले एक दशक में कंपनी की यह सबसे बड़ी भर्ती होगी। बता दें कि 9,000 में से 4,000 भर्ती एग्जिक्यूटिव कैडर के लिए की जाएंगी। बता दें कि एग्जिक्यूटिव की भर्ती होल्डिंग कंपनी द्वारा की जाती है जबकि वर्कर्स और तकनीकी कर्मचारियों की भर्ती कोल इंडिया की आठ सहायक कंपनियों (Subsidiaries) द्वारा की जाती है।
मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में कोल इंडिया के सीनियर एग्जीक्यूटिव ने कहा कि काफी सालों से ये पद खाली हैं। जिन्हें भरने के लिए कंपनी एक साल में इतनी भर्तियां करने जा रही है, जितनी अब तक तक एक दशक में हुई है। पिछले साल 1200 लोगों की भर्ती की गई थी।
उन्होंने भर्ती की जानकारी देते हुए बताया कि 4,000 एग्जिक्यूटिव में से 900 लोगों की भर्ती जूनियर कैटिगरी में विज्ञापन और इंटरव्यू के बेस पर की जाएगी। वहीं 400 लोगों की भर्ती कैंपसों से होगी और 100 भर्तियां मेडिकल अधिकारी जैसे अन्य पदों पर की जाएगी। हम पहले ही करीब 400 एग्जिक्यूटिव की भर्ती कर चुके हैं जिनमें से ज्यादातर डॉक्टर हैं। कंपनी करीब 2,200 अतिरिक्त एग्जिक्युटिव की भर्ती प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से करेगी।'